Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

हजारी प्रसाद अग्रवाल जयंती पर गूंजे वैदिक मंत्र

हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में श्री हजारी प्रसाद अग्रवाल जी की जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ 21 कुंडीय हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण के बीच शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा की कामना की गई। हवन में शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं आमंत्रित अतिथियों ने सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा और वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम न केवल श्रद्धा का प्रतीक रहा, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल भी सिद्ध हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी होंगे नैनीताल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

Advertisement
Ad

Comments

[gs-fb-comments]