Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। इन दिनो उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश से उत्तराखंड में जन जीवन अस्त व्यस्त है, कई जगहों के हालत इतने बुरे है कि लोगों के आवासीय मकान तक आपदा में जमीनों जद हो गए है, इन्ही में से टिहरी जिले के तिंगड़ गांव में भारी बारिश से कई मकान ध्वस्त हो गए, जिसके बाद वंदेमातरम ग्रुप हल्द्वानी के द्वारा उत्तराखंड के अन्य आपदाग्रस्त इलाको में सामग्री बाटने के बाद टिहरी के तिंगड़ गांव पहुचकर आपदाग्रस्त क्षेत्र का जायजा लिया और वहां आपदा पीड़ित लोगों को राहत सामग्री वितरित की

यह भी पढ़ें 👉  आचार संहिता: 50 हजार से अधिक कैश मिला तो होगा जब्त

वंदेमातरम के शेलेन्द्र सिंह दानू ने बताया कि आपदाग्रस्त क्षेत्रो में स्थिति वहुत दयनीय है, लोगो के पारंपरिक घर टूट चुके है उनका अपने जन्मभूमि से अलग होना कष्टकारी है, कई जगह लोग राहत शिविरों में रह रहे है, हम बस इस आपदा में उनकी जो मदद हो जाये उसे करने का प्रयास कर रहे है। श्री दानू ने बताया कि उन्हें उत्तराखण्ड में जहाँ से भी आपदा की सूचना मिल रही है वन्दे मातरम् ग्रुप इस दुःख की घड़ी में उनके पास राहत सेवा हेतु पहुँच रहा है। इस मौके पर पृथ्वी बिष्ट, प्रज्वल जोशी, आशीष नौटियाल, गणेश धामी, मनीष रतूड़ी द्वारा आपदा पीड़ितों को राहत सामाग्री वितरित की गयी।

Comments

[gs-fb-comments]