Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कुल्यालपुरा में हुई महिला की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक युवक को कैंसर अस्पताल तिराहा के पास से आज मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी देते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, ने बताया कि सोमवार को वादी कालीचरन द्वारा इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जिस में उन्होंने घटना के लिये अपने ही भतीजे गौरव गुप्ता (गोपू) को जिम्मेदार बताया था, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुये खुलासे के लिये पुलिस टीमें गठित की। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करने के साथ ही अभियुक्त की ढूढ़खोज की गयी, और पुलिस टीम द्वारा आज मंगलवार को अभियुक्त गौरव गुप्ता उर्फ गोपू को कैंसर अस्पताल तिराहा के पास रूद्राक्ष वाटिका से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अभिव्यक्ति 2026: शब्दों की गति से सजी दीप-दीक्षा की भव्य शुरुआत

Advertisement
Ad

Comments

[gs-fb-comments]