Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

भीमताल नगर पालिका पारिषद के बिलासपुर-बिजरौली-नौल वार्ड नंबर 3 से सभासद उम्मीदवार, सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने अपने गृह वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। हाल ही में उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया और इस दौरान वार्ड 3 के विकास के लिए अपनी योजनाओं को साझा किया। पूरन चंद्र बृजवासी ने बताया कि वार्ड 3 के बिलासपुर, बिजरौली और नौल क्षेत्रों को नगर पालिका में सम्मिलित किए जाने के बावजूद यहां के लोग अब तक नगर की मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने विशेष रूप से बिलासपुर क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां के लोग अभी भी अपने घरों तक जाने के लिए सार्वजनिक रास्तों के अभाव से जूझ रहे हैं। इसके अलावा, बिजरौली और नौल क्षेत्र में सार्वजनिक मार्गों के सुधार की भी आवश्यकता है।पूरन बृजवासी ने कहा कि वार्ड में पेयजल आपूर्ति, सार्वजनिक रास्तों पर अंधकार, और स्वच्छता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने शहरी विकास विभाग से मिली योजनाओं को लागू करने और जिला व राज्य योजनाओं से रुके विकास कार्यों को पूरा करने का वादा किया। उनके अनुसार, केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ वार्ड के सभी पात्र परिवारों तक पहुंचाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी। इसके अतिरिक्त, खेल मैदान, पार्क, शौचालय, रोजगार और पर्यटन क्षेत्र से संबंधित समस्याओं का समाधान भी उनके एजेंडे में शामिल है। पूरन चंद्र बृजवासी ने यह भी कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है, तो वे वार्ड 3 को भीमताल नगर पालिका के अन्य वार्डों में अग्रणी और आदर्श वार्ड बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Comments

[gs-fb-comments]