Advertisement

हल्द्वानी। देवखड़ी नाले में बहे युवक का शव पांच दिनों बाद जयपुर बीसा से बरामद हो गया, बता दे कि विगत 11 जुलाई की रात्रि को देवखड़ी नाले में आये पानी में युवक आकाश बह गया था। शव मिलने के बाद पंचायत नामा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। इससे पहले शव की खोजबीन को लेकर वॉकवे माल के पास और मुखानी नहर में शासन प्रशासन, एनडीआरएफ टीम ने खोजबीन को लेकर अभियान चलाया था पर नाले में बहे युवक का कहीं पता नहीं चल सका। आज आकाश की लाश जयपुर बीसा के पास से बरामद हुयी।
