Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। गुरुद्वारा गुरु नानक पूरा के प्रबंध कमेटी का चुनाव में हरजीत सिंह सच्चर ने शानदार जीत दर्ज करायी है। विजयी हासिल करने वाले हरजीत सिंह सच्चर के आवास पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोमवार को उच्च न्यायालय के आदेशानुसार और प्रशासन की निगरानी में हुए मतदान में हरजीत सिंह सच्चर ने 524 वोट हासिल किए। उन्होंने अपने निकटतम उम्मीदवार रमनदीप सिंह साहनी को हराया है। रमनदीप सिंह को 312 वोट मिले। चुनाव पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के लिए 6 चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए थे, जिनमें
नरेंद्र सिंह कोहली, परमजीत सिंह शंटी, गुरविंदर सिंह कोहली, आई पी सिंह, जगमीत सिंह मीती, गुलबीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपाई व अधिवक्ता संप्रीत सिंह थे। बता दे कि मतदान आज सुबह 8 बजे शुरू हुआ जो अपराह्न 1 बजे सम्पन्न हुआ। इसके बाद मतगणना शुरू हुई.

Comments

[gs-fb-comments]