Advertisement
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। निर्माण खंड, हल्द्वानी में शनिवार को 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी चंचल सिंह कोरंगा के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल, कार्यनिष्ठा और सरल स्वभाव की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
समारोह की अध्यक्षता अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड, हल्द्वानी ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चंचल सिंह कोरंगा ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया। उनकी कार्यशैली और अनुशासन से विभाग को हमेशा लाभ मिला तथा उनका अनुभव सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन अपर सहायक अभियंता गणेश रौतेला ने किया। इस दौरान सहायक अभियंता आनंद गिरि, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कैलाश चंद जोशी, अपर उमेश शाह, समस्त अपर सहायक अभियंता एवं निर्माण खंड के कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने चंचल सिंह कोरंगा को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। विदाई के अवसर पर उपस्थित सभी कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की यादें साझा करते हुए भावुक माहौल में उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Comments

[gs-fb-comments]