Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: काँग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया और उनकी धर्मपत्नी गीतिका बल्यूटिया ने आज गुरुवार को मतदान के दौरान अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मताधिकार का प्रयोग किया और शहरवासियों से अपील की कि वे साफ सुथरी छवि वाले प्रत्याशियों को समर्थन दें, ताकि शहर को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया जा सके।

मतदान के बाद, दीपक बल्यूटिया ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि हजारों नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट से बिना किसी कारण हटा दिए गए, जिससे उन्हें अपने संवैधानिक मताधिकार से वंचित कर दिया गया। उन्होंने इसे गंभीर दंडनीय अपराध बताया और चुनाव आयोग एवं संबंधित अधिकारियों से सवाल किया कि कैसे नागरिकों के वोट को बिना किसी सूचना और सहमति के हटा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पलायन रोकने के लिए फ्यूचर विजन के साथ काम करें: महाराज

बल्यूटिया ने कहा कि जबकि चुनाव आयोग और अधिकारी अधिक मतदान की अपील करते हैं, वहीं जनता जब मतदान केंद्र पहुँची, तो निराश होकर घर लौटने को मजबूर हो गई, क्योंकि उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए थे। उन्होंने इस मामले में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

Comments

[gs-fb-comments]