Advertisement
ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली: भारत चुनाव आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। आयोग के अनुसार असम, तमिलनाडु, वेस्ट बंगाल, केरल और पुडुचेरी में मतदान और मतगणना की तारीखें तय कर दी गई हैं।
असम में मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। तमिलनाडु में मतदान 23 अप्रैल को, मतगणना 4 मई को होगी। वेस्ट बंगाल में मतदान दो चरणों में होगा पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल। मतगणना 4 मई को होगी। केरल में मतदान 9 अप्रैल, मतगणना 4 मई। पुडुचेरी में मतदान 9 अप्रैल, मतगणना 4 मई। चुनाव आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार पांचों राज्यों/यूटी के चुनावी मुकाबले में सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा।

Comments

[gs-fb-comments]