ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोलापार, हल्द्वानी में हुआ, जिसमें भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष श्रीमती पीटी ऊषा ने खेलों के समापन की घोषणा की।

समारोह के दौरान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य ने खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों में शानदार व्यवस्थाएं की हैं और राज्य की तारीफ पूरे देश में हो रही है। गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों को सफलतापूर्वक आयोजित कर यह साबित किया है कि देश का हर राज्य खेलों में पूरी तरह से सक्षम है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा हिंसा: 5 महिलाएं गिरफ्तार, अभी कई और है पुलिस के रडार में

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष में उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हुआ। इस आयोजन में 16,000 से अधिक एथलीट्स ने भाग लिया और कुल 448 स्वर्ण, 448 रजत तथा 594 कांस्य पदक जीते। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में योग और मलखंब जैसे पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया गया और रिवर राफ्टिंग जैसे खेलों में विश्व रिकॉर्ड भी बनाया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि खेलों को ग्रीन गेम्स के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें सोलर ऊर्जा, ई-वाहन और रीसाइकिल्ड खेल किट का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि 2.77 हेक्टेयर वन क्षेत्र को ‘खेल वन’ के रूप में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें हर पदक विजेता के नाम से रूद्राक्ष के पेड़ लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अब शहर के बीचों बीच दिखा गुलदार

केंद्रीय गृह मंत्री ने 2036 ओलंपिक के आयोजन की संभावना पर भी बात की, और कहा कि भारत इस दिशा में पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया और फिट इंडिया के माध्यम से भारत का खेल माहौल लगातार मजबूत हो रहा है और भविष्य में भारत ओलंपिक में भी सफलता हासिल करेगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Comments