ख़बर शेयर करें -

देव सरकार

हल्द्वानी: क्रिसमस पर्व को लेकर खासा उत्साह और उमंग है। आज बुधवार को क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के सैंट टेरेसा चर्च कम्पाउण्ड में पिछले एक सप्ताह से तैयारियां चल रही थी। चर्च को रंगीन रोशनी से सजाया गया। रात में विशेष प्रार्थना के बाद 12 बजे केक काटकर प्रभु यीशू का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  युवक ने चाकू से महिला पर किया हमला, हालत गम्भीर


आज बुधवार को प्रभु यीशु के जन्मदिन को क्रिसमस पर्व रूप में मनाया जा रहा है। सैंट टेरेसा चर्च के फादर ग्रेगरी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही क्रिसमस को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई थी। चर्च और परिसर को रंगीन रोशनी से सजाया गया। मंगलवार रात में विशेष प्रार्थना की गई। प्रभु ईशु के जन्म की सुंदर झांकी तैयार की गई।
इस पर्व को लेकर इसाई समाज में खासा उत्साह है। वहीं क्रिसमस डे को लेकर बाजारों में धूम है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुओं की शहादत पर पलीता लगा रहे मौका परस्त लोग


दुकानों से बच्चों ने क्रिसमस डे के लिए जमकर वेशभूषा खरीदारी की है। इस अवसर पर फादर ग्रेगरी, फ़ादर रवि, सिस्टर स्मिता, सुनीता, विजय सिंह, राजीव पायस, प्रतीक विल्सन, सुमित सिंह, निर्मल लाल, गुनगुन, सार्थक, अनुज, कॉलिन, विशाल गवन आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Comments