Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -

फन रेस, योग प्रदर्शन व डांस ड्रिल में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल एवं शारीरिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया।
इस दौरान विद्यार्थियों के लिए फन रेस, योग प्रदर्शन, डांस ड्रिल सहित विभिन्न मनोरंजक एवं कौशलवर्धक गतिविधियां आयोजित की गईं। नन्हे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय देते हुए खेलों के प्रति अपनी रुचि दिखाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित करना था। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने स्वस्थ जीवनशैली और खेलों के महत्व को समझा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना की और उन्हें नियमित रूप से खेल एवं शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में महिला दारोगा से रेप, आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Advertisement
Ad

Comments

[gs-fb-comments]