
नई दिल्ली: हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। इसके बाद आई बारी सभी टीवी चैनल और एजेंसियों के एग्जिट पोल्स की बारी। सभी एग्जिट पोल में एक ही सामान बात नजर आई और वो है कांग्रेस की प्रदेश में 10 साल बाद वापसी कर रही है और वो भी बंपर तरीके से। य़ह भी कहा जा रहा है कि भाजपा के करारी हार के संकेत देखे जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के हाथ मे कुछ नहीं लग रहा है, उसका जीरो पर सिमटना तय माना जा रहा है। अब वो बात अलग है कि पूरी तस्वीर 8 अक्टूबर को मतगणना के दिन साफ हो पाएगी।
उधर, जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव संपन्न होने के बाद अब 8 अक्तूबर को चुनाव परिणाम आएंगे। लेकिन उससे पहले आज शनिवार शाम को एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं।
जम्मू कश्मीर की 90 सीटों के लिए चार सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। इसमें आज तक सी वोटर, पीपल्स पल्स, एक्सिस माय इंडिया और गुलिस्तान न्यूज ने भी एग्जिट पोल जारी कर दिया है। इंडिया टूडे आजतक सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 27-32, कांग्रेस+ को 40-48, पीडीपी को 06-12 और अन्य को 06-11 सीटें मिलने का अनुमान है।
एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 24-34, कांग्रेस-एनसी को 35-45, पीडीपी को 04-06 और अन्य को 08-23 सीटें मिलने का अनुमान है। पीपल्स पल्स सर्वे एजेंसी के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 23-27, कांग्रेस प्लस- 46-50, पीडीपी को 07-11 और अन्य को 04-06 सीटें मिल रही हैं। इसके अलावा चौथी एजेंसी गुलिस्तान न्यूज के मुताबिक, भाजपा को 29, कांग्रेस-एनसी को 34, पीडीपी को 06 और अन्य को 21 सीटें मिलने का अनुमान है।
वहीं हरियाणा में एग्जिट पोल में एक दूसरी चीज जो साफ नजर आ रही है वो है क्षेत्रीय दलों का बेहतर प्रदर्शन। वहीं इनेलो और बसपा गठबंधन को कुछ सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा जेजेपी और आजस के गठबंधन को भी कुछ सीटें मिल सकती हैं। ये सभी एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि प्रदेश में भाजपा को एंटी इंकमबेंसी से जूझना पड़ा है।





